Skip to main content

समाजवादी पार्टी के नेता श्री राज मंगल यादव को समाजवादी पार्टी ने दोबारा बनाया बाग़ी बलिया का जिला अध्यक्ष

 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव ने राज मंगल यादव को समाजवादी पार्टी में दुसरी बार दिया बाग़ी बलिया जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी जिससे  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा ।

 5 अप्रैल को जब दुबारा ज़िला अध्यक्ष के रूप में श्री  राज मंगल यादव जी लखनऊ छपरा ऐकसपरेस से बलिया स्टेशन  पहुँचे तो हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के सदस्य,  नेता और कार्यकर्ता ढोल नगाणे के साथ स्टेशन पर उनका स्वागत करने के लिए पहले से तैयार थे । 

राज मंगल यादव जी के ट्रेन से उतरते ही उनका पहला स्वागत करने और माला पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा,  स्वागत के बाद ज़िला अध्यक्ष श्री राज मंगल यादव पार्टी के बलिया कार्यालय पहुँचे जहाँ एक बार फिर ज़ोरदार स्वागत समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने किया ।







Comments

Popular posts from this blog

आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐- संतोष प्रताप सिंह लोक सभा बलिया के भावी उम्मीदवार ने किया समर्थन

 27 मई 1964 - पुण्य स्मृति  आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐-    मनोविज्ञान और मनोविश्लेषण की भाषा में जवाहरलाल नेहरू पूर्णतः अपने पिता के पुत्र थे, जबकि- गांधी जी अपनी माता की संतान थे। जवाहर लाल नेहरू ने अपने पिता मोतीलाल नेहरू से स्वतंत्रता, साहस की भावना, जोखिम उठाने की क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति, अविचल संकल्प और अभिजात्य संस्कार विरासत में पाया था। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने गए जवाहरलाल नेहरू ने लगभग सात वर्ष इंग्लैड में व्यतीत किया। इस दौरान वह ब्रिटेन में प्रचलित मानववादी उदारवाद की परम्पराओं की तरफ आकर्षित हुए और इन परम्पराओं को हृदयंगम कर लिया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के सुविख्यात शिक्षक और सुप्रसिद्ध राजनीतिक विचारक हेराल्ड लाॅस्की के प्रिय शिष्यों में रहे जवाहरलाल नेहरू जार्ज बर्नार्ड शॉ और बर्ट्रेण्ड रसल के विचारों से बहुत प्रभावित थे। विश्व, ब्रहमांड और समाज को समझने- परखने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने वाले जवाहरलाल नेहरू जैसे-जैसे भारतीय स्वाधीनता संग्राम में मुखर होते गए वैसे- वैसे उनकी स्वतंत्रता...

बलिया। हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की शहादत के याद में 25सफर रविवार को निकाला गया शिया मस्जिद से जुलूस

 बलिया।  हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की  शहादत के याद में 25सफर रविवार  को अंजुमन हाशमीमियां विशुनीपुर के तत्वावधान में 41 वां जुलूसे चेहल्लुम स्व.मुनीर हसन जैदी के प्राचीन इमाम बारगाह से शिया समुदाय के लोगों  द्वारा निकाला गया। इसके पूर्व इमाम बारगाह में मजलिसे अज़ा को सम्बोधित करते हुए अल्लामा आज़ीम जौरासी ने कहा कि हर वर्ष अरबयीन (इमाम हुसैन के चेहल्लुम) में शामिल होने वाले लोगों केवल हुसैनी समाज के ही लोग शहीदाने कर्बला के प्रति दुख व्यक्त करने के लिए कर्बला नहीं पहुंचे थे, बल्कि हर समाज हर बिरादरी के लोग पहुचते है।जो इस बात को दर्शाता है कि इमाम हुसैन का पैगामे इन्सानियत  हर जाति धर्म के लोगों में अपनी जगह बना चुका है। उन्होंने कहा कि हमें जुल्म का  नहीं बल्कि मजलूम के साथ हमेशा खड़ा रहना चाहिए। वाकेयाते कर्बला त्याग, बलिदान और अंहिसा की सीख देता है। उनके इस मैसेज को पूरी दुनिया में आपसी भाईचारे और जज्बे को फैलाना है।हम हुसैनी है तो हमारी पहचान भी इमाम के रास्ते पर चलते रहना और पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद के दीन...

खौफ़ के साए में जी रहे हैं बैंक मैनेजर संजय कुमार इलाहाबाद इंडियन बैंक बलिया शाखा सहतवार कोठी

 *Location*- Ballia. *Report*-S.Asif Hussain zaidi. *Mob*-8808101134 *खौफ़ के साए जी रहे हैं  बैंक मैनेजर संजय कुमार*  बलिया: इलाहाबाद इंडियन  बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजय कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। प्रबन्धक की माने तो बैंक से 55 लाख का लोन वाले रजनीश राय द्वारा लोन  पार्टी के नही भरने के कारण 13- 4 बैंक सरफेसी एक्ट के तहत प पोजीशन हम सभी लोग  वरिष्ठ प्रबंधक गौरव कुमार, मुख्य प्रबंधक राकेश चंद्र, और इलाहाबाद इंडियन बैंक के बलिया स्थित शाखा प्रबंधक  संजय कुमार  जाते है।  नोटिस चस्पा की कार्रवाई की थी थी आरोप है कि जिसके बाद फोन पर रजनीश राय ।   द्वारा धमकी दि गई । रजनीश राय के द्वारा दिये गये धमकी का ऑडियो भी सामने आया है। मामले में बैंक प्रबंधक काफी डरे हुए है अनहोनी की आशंका जताई है। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है ।  संजय कुमार शाखा प्रबंधक इलाहाबाद