Skip to main content

अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री बनी स्मृती सिंह

 *Location* Ballia


*Report-* S.Asif H.zaidi.(8808101134)


*अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री बनी स्मृती सिंह*।





बलिया। नवगठित नगरपंचायत रतसर कला की निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह को पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाली स्वायत्तशासी संस्था अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है।

संस्था के राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री एसएस विजय मिश्रा ने पत्र तथा टेलिफोन के माध्यम से उन्हें यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर भारत का प्रभार सौपा है। देश भर के पंचायतों के हितों के लिये 1958 से कार्यरत अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष गुजरात के पुर्व मुख्यमंत्री बलवंत राय मेहता तथा भारत रत्न जयप्रकाश नारायण, गुलजारीलाल नन्दा, लाल बहादुर शास्त्री आदि इसके संस्थापक सदस्य रह चुके हैं। मूलतः बलिया के गड़वार ब्लाक के रतसर कला ग्राम पंचायत जो अब नगरपंचायत बन चुकी है की निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह के पिता स्व. अखण्डानन्द सिंह गड़वार ब्लाक के वर्षों तक ब्लाक प्रमुख तथा बाबा स्व. सहजानंद सिंह डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं।

वर्तमान मे अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय सचिव तथा भाजपा  महिला मोर्चा बलिया के जिला सचिव के पदो के दायित्वो का निर्वहन कर रही तथा लखनऊ विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त स्मृति सिंह को ग्राम पंचायत में उनके रचनात्मक व सामाजिक कार्यों के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र, मुख्यमंत्री गोवा तथा राज्य निर्वाचन आयोग,उत्तरप्रदेश सहित अनेकों विश्वविद्यालयों, ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्थाओं, जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। पुर्व मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विडिओकान्फ्रेंसिंग द्वारा वार्ता के क्रम मे स्मृति सिंह के हेल्पलाइन में क्षेत्रीय भाषाओं में बात करने के दिये सुझाव पर सहमति जताते हुये तत्काल भोजपुरी व बुंदेलखंडी भाषा मे अपनी शिकायत हेल्पलाइन पर दर्ज कराने की व्यवस्था की थी। अपनी बडी बहन दीप्ति सिंह के साथ समाजहित मे देहदान तथा कैंसर पीड़ित महिलाओ के लिए अपने बाल दान कर चुकी स्मृति सिंह के अतिप्रतिष्ठित एआईपीपी के राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत होने पर पूर्वांचल के पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओ ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

यूनीफाईड पेंशन स्कीम धोखा है-

 यूनीफाईड पेंशन स्कीम धोखा है-  भावी विधानसभा चुनावों में लाभ उठाने के उद्देश्य से मामा मारीच की तरह नकली स्वर्ण मृग गड़ा है सरकार ने।  कर्मचारी मांग रहे थे ओल्ड पेंशन, सरकार ने थमा दी यूपीएस                                                                                        डा. गिरीश  पुरानी पेंशन की समाप्ति के बाद से ही उसकी बहाली को लेकर देश के सरकारी कर्मचारी आंदोलनरत रहे हैं। लेकिन अचानक शनिवार को मोदी सरकार पुरानी पेंशन का एक और नया रूप लेकर सामने आ गयी। लोकसभा चुनावों में भाजपा को लगे तगड़े झटके के बाद से मोदी सरकार और भाजपा अपने पुराने अड़ियल चेहरे को डेंट पेंट करने में जुटी है। हाल में वक्फ बिल को जेपीसी में भेजा जाना और अधिकारियों की सीधी भर्ती के कदम को पीछे खींचना इसके ज्वलन्त उदाहरण हैं। सच तो यह है कि कई राज्यों में होने जारहे विधान सभा ...

बलिया के कई गांवों में बाढ़ का पानी घूसा कटान से हजारों हेक्टेयर जमीन नदी में समाहित

  ग्राम चैन छपरा में गंगा कटान का अवलोकन करते एवं कटान प्रभावित लोगों से वार्ता के क्रम में ज्ञात हुआ कि ग्राम हरिहरपुर , चैन छपरा, रेपुरा , राजपुर, एकैना, बजरहा,उदवत छपरा, हासनगर, हल्दी आदि में गंगा का कटन जारी है । जिससे जनमानस में भय  एवं दहशत का वातावरण बना हुआ है इस संबंध में बलिया के लोकप्रिय सांसद माननीय सनातन पांडे जी एवं जिला प्रशासन एवं बाढ विभाग के अधिकारियों से मिलकर खटन को रोकने के लिए कटान रोधी व्यवस्था पर बात की जाएगी अवलोकन करने वाले मुख्य रूप से सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ पटेल, किसान नेता देवानंद पांडे ,गेंदा चौबे ,श्री भगवान यादव , अर्जुन राम एवं अजीत यादव रहे                  शशि कांत चतुर्वेदी  प्रदेश सचिव        अध्यक्ष शहीद मंगल पांडे स्मारक समिति बलिया

पेट्रोल- डीजल के दाम नीचे लाओ, टोल- टेक्स बढ़ाने से बाज आओ: डा. गिरीश

    पेट्रोल- डीजल के दाम नीचे लाओ, टोल- टेक्स बढ़ाने से बाज आओ: डा. गिरीश    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा.गिरीश ने कच्चे तेल के दामों में भारी कमी के बावजूद पेट्रोल- डीजल की कीमतों को कम न करने और फिर से टोल टेक्स बढ़ाने की सरकार की योजना को महंगाई बढ़ाने वाला विकास विरोधी कदम बताते हुये निम्न प्रेस नोट जारी किया है-    लखनऊ- 28 सितंबर 2024,  कच्चे तेल के दामों में उल्लेखनीय कमी होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी न करना और पहले से ही ऊंचे टोल टेक्स को फिर से बढ़ाने का इरादा आम और मेहनतकश जनता को आर्थिक रूपसे जर्जर तो बना ही रहे हैं ये विकास विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाले भी हैं।  आम जनता, मेहनतकश समुदाय और सभी शोषित वंचितों के हितों की पहरेदार होने के नाते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है कि वह पेट्रोल-- डीजल के दामों में तत्काल पर्याप्त कमी लाये और फिर से टोल- टेक्स बढ़ाने की योजना को रद्द करे। वरना महंगाई और बढ़ेगी, विकास दर में कमी आएगी तथा बहुसंख्य जनता के जीवन- स्तर में भारी गिरावट आएगी।  एक सर्व...