Skip to main content

बलिया में लाठी डंडे से पीटकर छात्र नेता की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर

 *बलिया में लाठी डंडे से पीटकर छात्र नेता की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर*




बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतीश चंद्र कालेज के बाहर दो छात्रों पर हमलावरों ने लाठी-डंडे से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों छात्रों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मऊ ले गये, जहां एक छात्र की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां दुर्गावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में से दूसरे नम्बर पर था। बड़ा भाई सचिन यादव व बलवंत यादव बलिया ही रहकर पढ़ाई करते हैं।


पकड़ी थाना क्षेत्र के धरसरा गांव निवासी मनराज यादव भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उनके दूसरे नम्बर का पुत्र हेमंत यादव (22)  टाऊन डिग्री कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह जनपद मुख्यालय के देवकली स्थित अपने निजी आवास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। साथ ही छात्र संघ के लिए होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तैयारी भी कर रहा था। परिजनों की माने तो सोमवार को ही अपने घर धरसरा से बलिया गया हुआ था। मंगलवार की सुबह की पाली में वह सतीशचन्द्र महाविद्यालय में परीक्षा देने गया था।



परीक्षा देकर वह केंद्र से बाहर निकला तो पहले से ही घात लगाए हमलावरों ने क्रिकेट बैट एवं हॉकी डंडों से हेमंत यादव और आलोक यादव (20) पुत्र वशिष्ठ नारायण यादव (निवासी : जीराबस्ती, सुखपुरा) पर हमला कर दिया। युवकों के हमले से दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गये। बुरी तरह घायल दोनों छात्रों को लोगो ने जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन मऊ के किसी निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान हेमंत की मौत हो गई

Comments

Popular posts from this blog

भारत में बिखरता सत्ता समंवय ! इस बहस को मजबूत करने के लिये मेरा समर्थन संतोष प्रताप सिंह लोक सभा बलिया के भावी उम्मीदवार

 बहस तलब मुद्दा।  भारत में बिखरता सत्ता समंवय ! 1947 में आजादी मिलने के बाद  संविधान सभा में विचार विमर्श और विद्वतापूर्ण बहसों के बाद भारत के लगभग सभी विचारधाराओं के लोगों ने संविधान को सर्वसहमति से स्वीकार किया था। यानी नवजात भारतीय राष्ट्र राज्य के शासक वर्ग को उस समय‌ सर्वभौम संघात्मक गणतांत्रिक भारत की संरचना ही सबसे ज्यादा उपयुक्त लगी थी।   इसको दो उदाहरण से देखा जा सकता है।   एक- डॉक्टर अंबेडकर की सोच थी कि भारतीय समाज के लोकतांत्रिक रूपांतरण केलिए वर्ण व्यवस्था यानी जाति का विनाश पहली शर्त है। नहीं तो लोकतंत्र को टिकाए  नहीं रखा जा सकता।इस समझ से अधिकांश संविधान सभा के सदस्य अपनी वर्ण वादी सोच के कारण सहमत नहीं थे।इसके बाद भी डॉक्टर अंबेडकर को ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।   दूसरा- दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  वर्ण व्यवस्था समर्थक बाबू राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे हिंदू महासभा के नेता और  मौलाना हसरत मोहानी सहित कई घोषित कम्युनिस्ट और सोसलिस्ट भी संविधान सभा ...

आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐- संतोष प्रताप सिंह लोक सभा बलिया के भावी उम्मीदवार ने किया समर्थन

 27 मई 1964 - पुण्य स्मृति  आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐-    मनोविज्ञान और मनोविश्लेषण की भाषा में जवाहरलाल नेहरू पूर्णतः अपने पिता के पुत्र थे, जबकि- गांधी जी अपनी माता की संतान थे। जवाहर लाल नेहरू ने अपने पिता मोतीलाल नेहरू से स्वतंत्रता, साहस की भावना, जोखिम उठाने की क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति, अविचल संकल्प और अभिजात्य संस्कार विरासत में पाया था। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने गए जवाहरलाल नेहरू ने लगभग सात वर्ष इंग्लैड में व्यतीत किया। इस दौरान वह ब्रिटेन में प्रचलित मानववादी उदारवाद की परम्पराओं की तरफ आकर्षित हुए और इन परम्पराओं को हृदयंगम कर लिया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के सुविख्यात शिक्षक और सुप्रसिद्ध राजनीतिक विचारक हेराल्ड लाॅस्की के प्रिय शिष्यों में रहे जवाहरलाल नेहरू जार्ज बर्नार्ड शॉ और बर्ट्रेण्ड रसल के विचारों से बहुत प्रभावित थे। विश्व, ब्रहमांड और समाज को समझने- परखने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने वाले जवाहरलाल नेहरू जैसे-जैसे भारतीय स्वाधीनता संग्राम में मुखर होते गए वैसे- वैसे उनकी स्वतंत्रता...

बलिया के कई गांवों में बाढ़ का पानी घूसा कटान से हजारों हेक्टेयर जमीन नदी में समाहित

  ग्राम चैन छपरा में गंगा कटान का अवलोकन करते एवं कटान प्रभावित लोगों से वार्ता के क्रम में ज्ञात हुआ कि ग्राम हरिहरपुर , चैन छपरा, रेपुरा , राजपुर, एकैना, बजरहा,उदवत छपरा, हासनगर, हल्दी आदि में गंगा का कटन जारी है । जिससे जनमानस में भय  एवं दहशत का वातावरण बना हुआ है इस संबंध में बलिया के लोकप्रिय सांसद माननीय सनातन पांडे जी एवं जिला प्रशासन एवं बाढ विभाग के अधिकारियों से मिलकर खटन को रोकने के लिए कटान रोधी व्यवस्था पर बात की जाएगी अवलोकन करने वाले मुख्य रूप से सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ पटेल, किसान नेता देवानंद पांडे ,गेंदा चौबे ,श्री भगवान यादव , अर्जुन राम एवं अजीत यादव रहे                  शशि कांत चतुर्वेदी  प्रदेश सचिव        अध्यक्ष शहीद मंगल पांडे स्मारक समिति बलिया