Skip to main content

थान सिकन्दरपुर बलिया पुलिस द्वारा नवीन अपहरण/हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


*दिनांक 13.08.2024*


*थाना सिकन्दरपुर बलिया पुलिस द्वारा नवीन अपहरण/हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*


श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर श्री आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.08.2024 को थानाध्यक्ष सिकंदरपुर श्री दिनेश पाठक मय पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 30.06.2024 को नवीन कुमार निवासी ग्राम भाटी थाना सिकन्दरपुर के अपहरण कर हत्या करने वाले मुख्य अभियुक्त बृजेश राय को कूड़ा मोड़ के पास से अवैध असलहा व कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल और रक्तरंजित कपड़े बरामद किया  गया ।


*घटनाक्रम-*

                दिनांक 09.07.2024 को थाना सिकन्दरपुर पर नवीन कुमार पुत्र श्री राम रतन ग्राम भाटी पोस्ट बनहरा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया की गुमशुदगी दर्ज की गयी थी । जिसके सम्बन्ध में दिनांक 27.07.2024 को मु0अ0सं0 212/2024 धारा 365 भादवि बनाम 1. बृजेश राय पुत्र स्व0 अवधेश राय 2. नैन पत्नी स्व0 अवधेश राय 3. प्रियंका राय पुत्री अवधेश राय 4. राकेश उर्फ रिंकू राय पुत्र जनार्दन राय निवासीगण भाटी थाना सिकन्दरपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में दिनांक 03.08.2024 को श्री रामरतन द्वारा थाना सिकन्दरपुर पर अपने पुत्र का पैंट-शर्ट व चप्पल लाकर बताया गया कि यह दियरा क्षेत्र खरीद घाट सिकन्दरपुर पर मिला है, जहाँ पर एक नरकंकाल (खोपड़ी व कुछ हड्डियां ) है, जो हमारे पुत्र का है ।

*गिरफ्तारी का विवरण-*

उल्लेखनीय  है कि दिनांक 12.08.2024 को थानाध्यक्ष सिकंदरपुर श्री दिनेश पाठक मय पुलिस टीम के साथ लखनपार की तरफ मौजूद थे कि मूखबीर खास से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भाटी के नवीन कुमार के अपहरण एवं हत्या की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त बृजेश राय अपनी रिश्तेदारियों में लुक छुप कर आ जा रहा है और न्यायालय में हाजिर होने की फिराक में अपने रिश्तेदारों के साथ इंतजाम करने में लगा हुआ है और आज वह लखनपार की तरफ से नहर के रास्ते होते हुए खेजूरी की तरफ रास्ते से निकल सकता है यदि वही आसपास गाड़ाबंदी की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष व हमराही पुलिस बल के द्वारा ग्राम किकोढ़ा जाने वाले तिराहा पर पहुंचकर गाड़ाबंदी कर आवश्यक न्यूनतम बल प्रयोग कर दबोच कर नियंत्रित कर पकड़ लिया गया। पकड़े हुए व्यक्ति ने अपना नाम पता बृजेश कुमार राय पुत्र स्व0 अवधेश राय ग्राम भाटी थाना सिकंदरपुर बताया। जिसकी जामातलाशी लेने पर उसके पैंट के फेट मे 01 अदद देसी तमन्चा 315 बोर बरामद हुआ तथा पहने पैट की दाहिनी जब से 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुई जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर UP52H4930 अंकित है


*पूछताछ-*

               बृजेश राय उपरोक्त से वैज्ञानिक रीति से गहराई से पूछताछ की गई तो बताया कि मेरे गांव का नवीन राम मेरा मित्र था हम दोनों एक साथ मिलकर कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते थे उसी के सिलसिले में मेरा 57000 (सत्तावन हजार ) रुपए नवीन पर बकाया था, मेरे द्वारा कई बार मांगने पर नवीन ने मेरा पैसा नहीं चुकाया था । इसी वजह से मेरा नवीन से विवाद हुआ था फिर दिनांक 30/06/24 को मैं नवीन को अपने मोटरसाइकिल से उसके घर से ले आया, मैंने सिकंदरपुर में नवीन को शराब पिलाई और खुद भी पी फिर मैं उसे अपना बकाया मांगा तो नवीन ने मना कर दिया और मैं फिर नवीन को अपने साथ अपनी इसी मोटरसाइकिल बिठाकर शराब पिलाने के बहाने घाघरा नदी के किनारे लेकर आया और नवीन के धुत हो जाने के बाद एक धारदार कटर ब्लेड से वार करके नवीन की हत्या कर दी और उसका मोबाइल निकाल लिया था हत्या करने के बाद मैंने नवीन का शव मूंज की झाड़ियां के बीच मौजूद एक गड्ढे में रखकर उसके ऊपर से कुश मूंज डालकर छुपा कर वहां से भाग निकला था । वह कटर ब्लेड खरीद रोड और मोबाइल दूसरी जगह छुपा दिया था उस घटना के बाद से ही नवीन के घर वाले और पुलिस मुझे ढूंढ रही थी और मैं यहां वहां अपनी रिश्तेदारियों में लुक छुप कर रह रहा था इस घटना के बारे में मैंने अपनी मां नैनकुमारी और अपनी बहन प्रियंका को घटना के बारे में बताकर और यह बात कर कि अगर कोई मेरे बारे में या नवीन के बारे में पूछने आता है तो यही बताना कि मेरा बेटा भी उसी दिन से गायब है । उसका भी पता नहीं चल रहा है । उसने बताया कि मै जिस कटर ब्लेड से उसकी हत्या की थी वह कटर ब्लेड रक्त व रंजित कपड़े बरामद करा दूंगा । अभियुक्त के जुर्म स्वीकारोक्ति के बयान के आधार पर उपरोक्त बरामदगी की गई ।

मौके पर पकड़े गए अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामद माल कब्जे में लेकर थाना सिकन्दरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 212/2024 धारा 302, 364, 201, 120बी भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)v, (3)2)vi एससी एसटी एक्ट तथा मु0अ0सं0 220/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का स्थान दिनांक व समय-*

घटनास्थल ग्राम किकोढ़ा जाने वाला नहर तिराहा थाना सिकन्दरपुर, दिनांक 12-08-2024 समय 23.50 बजे 


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1. बृजेश कुमार राय पुत्र स्व0 अवधेश राय ग्राम भाटी थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया


*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0 212/2024 धारा 302, 364, 201, 120बी भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)v, (3)2)vi एससी एसटी एक्ट 

2. मु0अ0सं0 220/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम


 *बरामदगी का विवरण*

1. एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर

2. एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर 

3. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर न0 UP52H4930 

4. घटना में प्रयुक्त आला कतल एक अदद कटर ब्लेड

5. रक्त रंजित कपड़े 


*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण*

1. उ0निरी0 श्री दिनेश पाठक थानाध्यक्ष थाना सिकन्दपुर बलिया । 

2. उ0निरी0 श्री चंद्र प्रकाश कश्यप थाना सिकन्दपुर बलिया ।

3. उ0निरी0 श्री प्रमोद यादव थाना सिकन्दपुर बलिया ।

4. हेका0 शिवप्रवेश पांडे थाना सिकन्दपुर बलिया ।

5. हेका0 राकेश यादव थाना सिकन्दपुर बलिया ।

6. हेका0 मुनीब यादव थाना सिकन्दपुर बलिया ।

7. आरक्षी चालक गिरजाशंकर थाना सिकन्दपुर बलिया ।

8. आरक्षी आनंद कुमार थाना सिकन्दपुर बलिया ।

9. आरक्षी कृष्णा चौधरी थाना सिकन्दपुर बलिया । 

10. आरक्षी अंकित यादव थाना सिकन्दपुर बलिया ।

11. आरक्षी आदित्य पांडे थाना सिकन्दपुर बलिया । 

12. महिला आरक्षी खुशबू पटेल थाना सिकन्दपुर बलिया ।


*सोशल मीडिया सेल*

*बलिया पुलिस*

Comments

Popular posts from this blog

आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐- संतोष प्रताप सिंह लोक सभा बलिया के भावी उम्मीदवार ने किया समर्थन

 27 मई 1964 - पुण्य स्मृति  आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐-    मनोविज्ञान और मनोविश्लेषण की भाषा में जवाहरलाल नेहरू पूर्णतः अपने पिता के पुत्र थे, जबकि- गांधी जी अपनी माता की संतान थे। जवाहर लाल नेहरू ने अपने पिता मोतीलाल नेहरू से स्वतंत्रता, साहस की भावना, जोखिम उठाने की क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति, अविचल संकल्प और अभिजात्य संस्कार विरासत में पाया था। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने गए जवाहरलाल नेहरू ने लगभग सात वर्ष इंग्लैड में व्यतीत किया। इस दौरान वह ब्रिटेन में प्रचलित मानववादी उदारवाद की परम्पराओं की तरफ आकर्षित हुए और इन परम्पराओं को हृदयंगम कर लिया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के सुविख्यात शिक्षक और सुप्रसिद्ध राजनीतिक विचारक हेराल्ड लाॅस्की के प्रिय शिष्यों में रहे जवाहरलाल नेहरू जार्ज बर्नार्ड शॉ और बर्ट्रेण्ड रसल के विचारों से बहुत प्रभावित थे। विश्व, ब्रहमांड और समाज को समझने- परखने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने वाले जवाहरलाल नेहरू जैसे-जैसे भारतीय स्वाधीनता संग्राम में मुखर होते गए वैसे- वैसे उनकी स्वतंत्रता...

बलिया। हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की शहादत के याद में 25सफर रविवार को निकाला गया शिया मस्जिद से जुलूस

 बलिया।  हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की  शहादत के याद में 25सफर रविवार  को अंजुमन हाशमीमियां विशुनीपुर के तत्वावधान में 41 वां जुलूसे चेहल्लुम स्व.मुनीर हसन जैदी के प्राचीन इमाम बारगाह से शिया समुदाय के लोगों  द्वारा निकाला गया। इसके पूर्व इमाम बारगाह में मजलिसे अज़ा को सम्बोधित करते हुए अल्लामा आज़ीम जौरासी ने कहा कि हर वर्ष अरबयीन (इमाम हुसैन के चेहल्लुम) में शामिल होने वाले लोगों केवल हुसैनी समाज के ही लोग शहीदाने कर्बला के प्रति दुख व्यक्त करने के लिए कर्बला नहीं पहुंचे थे, बल्कि हर समाज हर बिरादरी के लोग पहुचते है।जो इस बात को दर्शाता है कि इमाम हुसैन का पैगामे इन्सानियत  हर जाति धर्म के लोगों में अपनी जगह बना चुका है। उन्होंने कहा कि हमें जुल्म का  नहीं बल्कि मजलूम के साथ हमेशा खड़ा रहना चाहिए। वाकेयाते कर्बला त्याग, बलिदान और अंहिसा की सीख देता है। उनके इस मैसेज को पूरी दुनिया में आपसी भाईचारे और जज्बे को फैलाना है।हम हुसैनी है तो हमारी पहचान भी इमाम के रास्ते पर चलते रहना और पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद के दीन...

Nandlal Gupta sucide case old now all accused are free now family of nandlal is forgotten

 One month back the online Facebook live sucide case of nandlal Gupta was the topic of discussion,  many senior leader of many parties came fight against the accused and supported nandlal Gupta family even akhilesh yadav also had visited the house of nandlal Gupta  But few month latter the case is in court many criminals and accused got bail from court and people also forgot as usual.