Skip to main content

सामूहिक विवाह में अग्नि को साक्षी मानकर 319 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे









*सामूहिक विवाह में अग्नि को साक्षी मानकर 319 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे*


*बलिया!* 319 वैवाहिक जोडे़ अग्निकुंड के समक्ष, लाल जोड़ें पहन सभी 

 सेहरा बांधे मौजूद रहे. यह नजा़रा था बलिया पॉलिटेक्निक कॉलेज कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 391 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के लिए हमेशा के लिए हो गये।

          मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम व विशिष्ट अतिथि प्रेमभूषण महाराज जी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रश्में शुरू हुई। सभी अतिथियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, बेरोजगार युवाओं, गरीब बेटियों को लाभान्वित किया जा रहा है। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत बेटियों की पढ़ाई व उन्हें बचाने की मुहिम चलाई गई। बेटी के पैदा होने से लेकर पढ़ाई व उनकी शादी तक का जिम्मा जब सरकार ने लिया है तो अब किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। महिलाओं को सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास हो रहा है।


विशिष्ट अतिथि प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि आज इस पुनीत अवसर पर उपस्थित रहने मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रदेश सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों का विवाह कराना बहुत ही बड़ा पुण्य है। इस शानदार आयोजन और इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।


*परिवहन मंत्री ने दिया कन्यादान वर वधु को आशीर्वाद दिया*


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कन्यादान की रश्म निभाई। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज इतने पुनीत कार्य मे सहभागी बनने का अवसर मिला। उन्होंने कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस एवं सभी विभागों के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में लोकगीत कलाकार हेमा पाण्डेय ने शानदार वैवाहिक गीतों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में डीएम रवीन्द्र कुमार, एसपी राजकरन नय्यर, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू एवं अन्य लोगों मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐- संतोष प्रताप सिंह लोक सभा बलिया के भावी उम्मीदवार ने किया समर्थन

 27 मई 1964 - पुण्य स्मृति  आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐-    मनोविज्ञान और मनोविश्लेषण की भाषा में जवाहरलाल नेहरू पूर्णतः अपने पिता के पुत्र थे, जबकि- गांधी जी अपनी माता की संतान थे। जवाहर लाल नेहरू ने अपने पिता मोतीलाल नेहरू से स्वतंत्रता, साहस की भावना, जोखिम उठाने की क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति, अविचल संकल्प और अभिजात्य संस्कार विरासत में पाया था। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने गए जवाहरलाल नेहरू ने लगभग सात वर्ष इंग्लैड में व्यतीत किया। इस दौरान वह ब्रिटेन में प्रचलित मानववादी उदारवाद की परम्पराओं की तरफ आकर्षित हुए और इन परम्पराओं को हृदयंगम कर लिया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के सुविख्यात शिक्षक और सुप्रसिद्ध राजनीतिक विचारक हेराल्ड लाॅस्की के प्रिय शिष्यों में रहे जवाहरलाल नेहरू जार्ज बर्नार्ड शॉ और बर्ट्रेण्ड रसल के विचारों से बहुत प्रभावित थे। विश्व, ब्रहमांड और समाज को समझने- परखने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने वाले जवाहरलाल नेहरू जैसे-जैसे भारतीय स्वाधीनता संग्राम में मुखर होते गए वैसे- वैसे उनकी स्वतंत्रता...

बलिया। हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की शहादत के याद में 25सफर रविवार को निकाला गया शिया मस्जिद से जुलूस

 बलिया।  हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की  शहादत के याद में 25सफर रविवार  को अंजुमन हाशमीमियां विशुनीपुर के तत्वावधान में 41 वां जुलूसे चेहल्लुम स्व.मुनीर हसन जैदी के प्राचीन इमाम बारगाह से शिया समुदाय के लोगों  द्वारा निकाला गया। इसके पूर्व इमाम बारगाह में मजलिसे अज़ा को सम्बोधित करते हुए अल्लामा आज़ीम जौरासी ने कहा कि हर वर्ष अरबयीन (इमाम हुसैन के चेहल्लुम) में शामिल होने वाले लोगों केवल हुसैनी समाज के ही लोग शहीदाने कर्बला के प्रति दुख व्यक्त करने के लिए कर्बला नहीं पहुंचे थे, बल्कि हर समाज हर बिरादरी के लोग पहुचते है।जो इस बात को दर्शाता है कि इमाम हुसैन का पैगामे इन्सानियत  हर जाति धर्म के लोगों में अपनी जगह बना चुका है। उन्होंने कहा कि हमें जुल्म का  नहीं बल्कि मजलूम के साथ हमेशा खड़ा रहना चाहिए। वाकेयाते कर्बला त्याग, बलिदान और अंहिसा की सीख देता है। उनके इस मैसेज को पूरी दुनिया में आपसी भाईचारे और जज्बे को फैलाना है।हम हुसैनी है तो हमारी पहचान भी इमाम के रास्ते पर चलते रहना और पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद के दीन...

खौफ़ के साए में जी रहे हैं बैंक मैनेजर संजय कुमार इलाहाबाद इंडियन बैंक बलिया शाखा सहतवार कोठी

 *Location*- Ballia. *Report*-S.Asif Hussain zaidi. *Mob*-8808101134 *खौफ़ के साए जी रहे हैं  बैंक मैनेजर संजय कुमार*  बलिया: इलाहाबाद इंडियन  बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजय कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। प्रबन्धक की माने तो बैंक से 55 लाख का लोन वाले रजनीश राय द्वारा लोन  पार्टी के नही भरने के कारण 13- 4 बैंक सरफेसी एक्ट के तहत प पोजीशन हम सभी लोग  वरिष्ठ प्रबंधक गौरव कुमार, मुख्य प्रबंधक राकेश चंद्र, और इलाहाबाद इंडियन बैंक के बलिया स्थित शाखा प्रबंधक  संजय कुमार  जाते है।  नोटिस चस्पा की कार्रवाई की थी थी आरोप है कि जिसके बाद फोन पर रजनीश राय ।   द्वारा धमकी दि गई । रजनीश राय के द्वारा दिये गये धमकी का ऑडियो भी सामने आया है। मामले में बैंक प्रबंधक काफी डरे हुए है अनहोनी की आशंका जताई है। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है ।  संजय कुमार शाखा प्रबंधक इलाहाबाद