Skip to main content

पार्टी की रणनीति में बूथ कमेटी एवं सेक्टर कमेटी की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: राम अचल राजभर






 सपा के बलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी ने किया बूथ कमेटी व सेक्टर कमेटी की समीक्षा 

बलिया। समाजवादी पार्टी के बलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं विधायक राम अचल राजभर ने पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को लोकसभा क्षेत्र बलिया के अंतर्गत आने वाले बलिया जनपद के विधानसभा क्षेत्र के बूथ कमेटी सेक्टर कमेटी और विधानसभा कमेटी का व्यापक समीक्षा किया। 

राम अचल राजभर एक अध्यापक की भांति विधानसभा क्षेत्र के एक एक सेक्टर प्रभारियों बूथ प्रभारियों को खड़ा करा कर बूथ और सेक्टर की हालत जाने तथा कड़ाई से बूथ एवं सेक्टर कमेटियों के गठन एवं पारदर्शिता का निर्देश दिया। इस दौरान जनपद के सभी नेता ध्यानपूर्वक उनके एक एक निर्देशों को सुनकर उसको अमल में लाने का आश्वासन दिए। इस अवसर पर श्री राम अचल राजभर ने कहा की संगठन पार्टी का होता है और संगठन के बल पर ही हम आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के अंदर सभी सीटों पर विजय श्री दिला सकते हैं। संगठन का बूथ प्रभारी सबसे जिम्मेदार पद है तथा हमारे बूथ प्रभारी पार्टी के नेताओं के लिए और पार्टी के समर्थकों के लिए आदरणीय सबसे अधिक संघर्ष और परिश्रम हमारा बूथ का कार्य करता है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार स्पष्ट निर्देश दिया है कि बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों से ही हम आगे की रणनीति बनाएंगे और जो भी कार्यक्रम तय होगा उसमें हमारे बूथ कमेटी एवं सेक्टर कमेटी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

स्वागत के दौरान मल्यार्पण पर राम अचल राजभर ने कहा कि आज के बाद मेरे आने पर आप लोग माला मत पहनाइएगा आगामी लोकसभा चुनाव में जब पार्टी प्रत्याशी बलिया से जीत जायेगा तभी मैं माला पहनूंगा। इस अवसर पर सर्वश्री रामगोविंद चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बलिया के कार्यकर्ता सबसे मेहनती कार्य करता है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने वाले हैं। पार्टी बलिया का लोकसभा सीट इन्ही कार्यकर्ताओं के दम पर इस बार जीतेगी।

 समीक्षा बैठक में सर्वश्री अम्बिका चौधरी, संग्राम सिंह यादव, रामाशंकर विद्यार्थी, जयप्रकाश अंचल, सनातन पाण्डेय, तारकेश्वर मिश्र, श्रीमती मंजू सिंह, राम इकबाल सिंह, छोटेलाल राजभर, डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, महेंद्र चौहान, सुशील पाण्डेय "कान्हजी", चन्द्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, हरेंद्र सिंह, अजय यादव, राज प्रताप यादव, दिनेश यादव, रामजी यादव, इरफान अहमद, जलालुदीन, जमाल आलम, राघव सिंह, कामेश्वर सिंह, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, अरुण यादव, जयप्रकाश मुन्ना, निशित श्रीवास्तव, रामेश्वर पासवान, रविन्द्र यादव, राकेश यादव, हरेंद्र गोड, मंटू दूबे, धनंजय बिसेन आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजमंगल यादव तथा संचालन राजन कनौजिया ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

Nandlal Gupta sucide case old now all accused are free now family of nandlal is forgotten

 One month back the online Facebook live sucide case of nandlal Gupta was the topic of discussion,  many senior leader of many parties came fight against the accused and supported nandlal Gupta family even akhilesh yadav also had visited the house of nandlal Gupta  But few month latter the case is in court many criminals and accused got bail from court and people also forgot as usual.

आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐- संतोष प्रताप सिंह लोक सभा बलिया के भावी उम्मीदवार ने किया समर्थन

 27 मई 1964 - पुण्य स्मृति  आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐-    मनोविज्ञान और मनोविश्लेषण की भाषा में जवाहरलाल नेहरू पूर्णतः अपने पिता के पुत्र थे, जबकि- गांधी जी अपनी माता की संतान थे। जवाहर लाल नेहरू ने अपने पिता मोतीलाल नेहरू से स्वतंत्रता, साहस की भावना, जोखिम उठाने की क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति, अविचल संकल्प और अभिजात्य संस्कार विरासत में पाया था। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने गए जवाहरलाल नेहरू ने लगभग सात वर्ष इंग्लैड में व्यतीत किया। इस दौरान वह ब्रिटेन में प्रचलित मानववादी उदारवाद की परम्पराओं की तरफ आकर्षित हुए और इन परम्पराओं को हृदयंगम कर लिया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के सुविख्यात शिक्षक और सुप्रसिद्ध राजनीतिक विचारक हेराल्ड लाॅस्की के प्रिय शिष्यों में रहे जवाहरलाल नेहरू जार्ज बर्नार्ड शॉ और बर्ट्रेण्ड रसल के विचारों से बहुत प्रभावित थे। विश्व, ब्रहमांड और समाज को समझने- परखने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने वाले जवाहरलाल नेहरू जैसे-जैसे भारतीय स्वाधीनता संग्राम में मुखर होते गए वैसे- वैसे उनकी स्वतंत्रता...

बलिया। हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की शहादत के याद में 25सफर रविवार को निकाला गया शिया मस्जिद से जुलूस

 बलिया।  हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की  शहादत के याद में 25सफर रविवार  को अंजुमन हाशमीमियां विशुनीपुर के तत्वावधान में 41 वां जुलूसे चेहल्लुम स्व.मुनीर हसन जैदी के प्राचीन इमाम बारगाह से शिया समुदाय के लोगों  द्वारा निकाला गया। इसके पूर्व इमाम बारगाह में मजलिसे अज़ा को सम्बोधित करते हुए अल्लामा आज़ीम जौरासी ने कहा कि हर वर्ष अरबयीन (इमाम हुसैन के चेहल्लुम) में शामिल होने वाले लोगों केवल हुसैनी समाज के ही लोग शहीदाने कर्बला के प्रति दुख व्यक्त करने के लिए कर्बला नहीं पहुंचे थे, बल्कि हर समाज हर बिरादरी के लोग पहुचते है।जो इस बात को दर्शाता है कि इमाम हुसैन का पैगामे इन्सानियत  हर जाति धर्म के लोगों में अपनी जगह बना चुका है। उन्होंने कहा कि हमें जुल्म का  नहीं बल्कि मजलूम के साथ हमेशा खड़ा रहना चाहिए। वाकेयाते कर्बला त्याग, बलिदान और अंहिसा की सीख देता है। उनके इस मैसेज को पूरी दुनिया में आपसी भाईचारे और जज्बे को फैलाना है।हम हुसैनी है तो हमारी पहचान भी इमाम के रास्ते पर चलते रहना और पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद के दीन...