Skip to main content

Posts

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने सियाराम प्लाजा सतनी सराय कदम चौराहा पर मनाई गई

  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी बलिया एवं सियाराम प्लाजा सतनी सराय कदम चौराहा पर मनाई गई। जयन्ति समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री उमाशंकर पाठक ने किया संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संतोष चौबे चून्नू ने किया जयंती के अवसर पर बोलते हुए उमाशंकर पाठक ने कहा कि आज जो गांधी की विचारधारा है जो उनकी नीतियां हैं वर्तमान सरकार उसे समाप्त करने पर तुली हुई है आज की वर्तमान सरकार अहंकार में डूबी हुई है और गांधी जी के दिखाए हुए रास्ते को दरकिनार कर रही है शैक्षिक कांग्रेस के अध्यक्ष अवनीश कुमार पांडे जी ने बताया कि वर्तमान सरकार जातिवाद एवं संप्रदायवाद में समाज को बांटने का काम कर रही है और लोगों को आपस में लड़ाकर कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है और अपनी सरकार को कायम रखना चाहती है पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी एवं दिग्विजय सिंह भी अपने विचार रखें उक्त कार्यक्रम में श्री सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना महाप्रसाद चौबे रामधनी सिंह फूल बदन तिवारी अबुल फैज गि...

नगर पालिका क्षेत्र के बाहर हुए शहरीकरण तक स्ट्रीट लाइट लगाने संबंधी कार्य पूर्ण हुआ

                                           विषय - पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापार बंधु की मीटिंग में शामिल कराए गए एजेण्डा नगर पालिका क्षेत्र के बाहर हुए शहरीकरण तक स्ट्रीट लाइट लगाने संबंधी कार्य पूर्ण होना बताते चले की व्यापार बंधु की होने वाली मीटिंग में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मंजय सिंह द्वारा यह मांग किया गया था की बलिया शहर नगर पालिका क्षेत्र के बाहर भी शहरीकरण बहुत दूरी तक फैल चुका है इसलिए नगर पालिका क्षेत्र के बाहर जो बलिया शहर को हर सड़क जोड़ता है व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए आमजन की सुविधा को देखते हुए स्ट्रीट लाइट लगाना बेहद जरूरी है जिसको जिलाधिकारी महोदय ने आदेशित किया हनुमानगंज और दुबहड ब्लॉक के वीडियो को कि आप इस कार्य को जल्द से जल्द पर करने के लिए वह कार्य आज धरातल पर पूर्ण हुआ है जिसमें गरवआर रोड में सात जगह स्ट्रीट सोलर लाइट लगाया गया जो की लाइट से नहीं सोलर से चलेगा यह अपने आप सूर्य क...

देश भर के नौजवानों में राजनैतिक-सामाजिक चेतना का अभाव है, बोले संतोष प्रताप सिंह लोक सभा बलिया के नेता

  28 सितंबर 1907 में जन्मे शहीदे आजम भगत सिंह जी के जन्मदिन पर विशेष लेख- आज देश का दुर्भाग्य है कि ईकीसवी सदी में भी देश के पचास करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं,  पचास करोड़ लोग  गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने  को मजबूर हैं,  सरकार पिछले पांच सालों  से अनाज बाँट कर गरीब दिहाडी बेरोजगार जनता का पेट भर रही है लेकिन फिर भी नौजवान और युवा पीढ़ी चूप हैं । शहिदे आजम भगत सिंह जी के सपनों का भारत आज बेरोजगार भारत बन चूका है 8 सितम्बर 1907 में जन्मे शहीदे आजम भगत सिंह जी ने देश की आजादी के लिये लड़ो और मारो का नारा दिया था जिस से गुलाम भारत में एक लहर दौड़ गई थी देश भर में क्रन्तिकारी नौजवानों की टोली अंग्रेजों के खिलाफ लडने  और मारने के लिए तैयार हो गई थी । लेकिन आज 2023 में नौजवानों को अलग-अलग जातियों और धर्मों में बाँट कर बीजेपी और संघ परिवार के सरकारों ने नौजवानों और  युवाओं को बेरोजगार बना दिया है तथा युवाओं की चेतना,  संघर्ष करने की क्षमता खत्म कर दिया है  आज देश में जातिवाद और  धर्मवाद ने नौजवानों और  युवाओं को गुमराह कर कमजोर बना ...

खौफ़ के साए में जी रहे हैं बैंक मैनेजर संजय कुमार इलाहाबाद इंडियन बैंक बलिया शाखा सहतवार कोठी

 *Location*- Ballia. *Report*-S.Asif Hussain zaidi. *Mob*-8808101134 *खौफ़ के साए जी रहे हैं  बैंक मैनेजर संजय कुमार*  बलिया: इलाहाबाद इंडियन  बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजय कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। प्रबन्धक की माने तो बैंक से 55 लाख का लोन वाले रजनीश राय द्वारा लोन  पार्टी के नही भरने के कारण 13- 4 बैंक सरफेसी एक्ट के तहत प पोजीशन हम सभी लोग  वरिष्ठ प्रबंधक गौरव कुमार, मुख्य प्रबंधक राकेश चंद्र, और इलाहाबाद इंडियन बैंक के बलिया स्थित शाखा प्रबंधक  संजय कुमार  जाते है।  नोटिस चस्पा की कार्रवाई की थी थी आरोप है कि जिसके बाद फोन पर रजनीश राय ।   द्वारा धमकी दि गई । रजनीश राय के द्वारा दिये गये धमकी का ऑडियो भी सामने आया है। मामले में बैंक प्रबंधक काफी डरे हुए है अनहोनी की आशंका जताई है। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है ।  संजय कुमार शाखा प्रबंधक इलाहाबाद 

भारतीय राजनीति ने कर्मचारियों संघटन को कमज़ोर कर सरकारी तथा ग़ैर सरकारी कंपनियों में लूटपाट सरकारी नीतियों के कारण ही संभव

 अंग्रेजों के खिलाफ लडने वाले कर्मचारियों, मजदूरों, कामगारों की हालत नाजुक दौर में पहुँच चूकी है जहाँ उनकी सभी सुविधाओं की कटौती सरकारी नीतियों के द्वारा लगातार किया  जा रहा है , बीजेपी सरकार के आने के बाद से स्थिति और खराब हो चूकी है,  सरकार मन मानें तरीक से इनका शोषण कर रही है । 1, पेंशन खत्म किये गये  2, ओभर टाइम बंद कर दिया गया  3, आठ घंटे काम करने वाले समय को बढा कर 12 घंटे किया गया है यानी 24 घंटों में जहाँ तीन कर्मचारी आठ घंटे के हिसाब  काम करते अब सिर्फ दो मजदूर काम करते हैं । 4, कल कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए सभी  सुविधाओं तथा provident fund , ESI , overtime,  bonus , gratuity,  leave , salary on time etc etc  बीजेपी सरकार ने कर्मचारी संघटन या नया यूनियन बनाने के अधिकार को खत्म किया है,  हड़ताल करने,  लम्बे समय तक छुट्टी पर जाने या निजीकरण के लिए कारखानों के कानून में परिवर्तन कर सभी अधिकार कारखानों के मालिकों को दे दिया है । लेबर कानून में परिवर्तन कर सभी अधिकार कारखानों के मालिकों को दे दिया है तथा कर्म...

भारत में बिखरता सत्ता समंवय ! इस बहस को मजबूत करने के लिये मेरा समर्थन संतोष प्रताप सिंह लोक सभा बलिया के भावी उम्मीदवार

 बहस तलब मुद्दा।  भारत में बिखरता सत्ता समंवय ! 1947 में आजादी मिलने के बाद  संविधान सभा में विचार विमर्श और विद्वतापूर्ण बहसों के बाद भारत के लगभग सभी विचारधाराओं के लोगों ने संविधान को सर्वसहमति से स्वीकार किया था। यानी नवजात भारतीय राष्ट्र राज्य के शासक वर्ग को उस समय‌ सर्वभौम संघात्मक गणतांत्रिक भारत की संरचना ही सबसे ज्यादा उपयुक्त लगी थी।   इसको दो उदाहरण से देखा जा सकता है।   एक- डॉक्टर अंबेडकर की सोच थी कि भारतीय समाज के लोकतांत्रिक रूपांतरण केलिए वर्ण व्यवस्था यानी जाति का विनाश पहली शर्त है। नहीं तो लोकतंत्र को टिकाए  नहीं रखा जा सकता।इस समझ से अधिकांश संविधान सभा के सदस्य अपनी वर्ण वादी सोच के कारण सहमत नहीं थे।इसके बाद भी डॉक्टर अंबेडकर को ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।   दूसरा- दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  वर्ण व्यवस्था समर्थक बाबू राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे हिंदू महासभा के नेता और  मौलाना हसरत मोहानी सहित कई घोषित कम्युनिस्ट और सोसलिस्ट भी संविधान सभा ...

आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐- संतोष प्रताप सिंह लोक सभा बलिया के भावी उम्मीदवार ने किया समर्थन

 27 मई 1964 - पुण्य स्मृति  आधुनिक भारत में लोकतंत्र के संस्थापक एवं पथ प्रदर्शक थे नेहरू ‐-    मनोविज्ञान और मनोविश्लेषण की भाषा में जवाहरलाल नेहरू पूर्णतः अपने पिता के पुत्र थे, जबकि- गांधी जी अपनी माता की संतान थे। जवाहर लाल नेहरू ने अपने पिता मोतीलाल नेहरू से स्वतंत्रता, साहस की भावना, जोखिम उठाने की क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति, अविचल संकल्प और अभिजात्य संस्कार विरासत में पाया था। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने गए जवाहरलाल नेहरू ने लगभग सात वर्ष इंग्लैड में व्यतीत किया। इस दौरान वह ब्रिटेन में प्रचलित मानववादी उदारवाद की परम्पराओं की तरफ आकर्षित हुए और इन परम्पराओं को हृदयंगम कर लिया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के सुविख्यात शिक्षक और सुप्रसिद्ध राजनीतिक विचारक हेराल्ड लाॅस्की के प्रिय शिष्यों में रहे जवाहरलाल नेहरू जार्ज बर्नार्ड शॉ और बर्ट्रेण्ड रसल के विचारों से बहुत प्रभावित थे। विश्व, ब्रहमांड और समाज को समझने- परखने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने वाले जवाहरलाल नेहरू जैसे-जैसे भारतीय स्वाधीनता संग्राम में मुखर होते गए वैसे- वैसे उनकी स्वतंत्रता...